महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार का सिनेमाघरों में होगा लाइव प्रसारण, पूरा ब्रिटेन रहेगा मौन | Dainik Jayant

महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार का सिनेमाघरों में होगा लाइव प्रसारण, पूरा ब्रिटेन रहेगा मौन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लंदन, एजेंसी। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सोमवार सुबह होने वाले राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम के प्रसारण के लिए ब्रिटेन के विभिन्न पार्कों में विशाल स्क्रीन लगाई जाएंगी। साथ ही कई सिनेमाघर भी कार्यक्रम के प्रसारण के लिए तैयारी कर रहे हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हल में रखा गया है और उनके अंतिम संस्कार की रस्में सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में होंगी।
पिछले 57 वर्षों में ब्रिटेन का पहला राजकीय अंतिम संस्कार एक सख्त प्रोटोकल और सैन्य परंपरा के तहत होगा, जिसके लिए कई दिनों से अभ्यास जारी है। संस्ति, मीडिया एवं खेल विभाग (डीसीएमएस) ने कहा कि सोमवार को ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है और अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर लंदन में कई सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं।
विभाग ने कहा कि दिवंगत महारानी के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदर्शित करने के लिए रविवार रात आठ बजे सामुदायिक समूह, क्लब, अन्य संगठनों के अलावा घरों में भी आम लोगों को एक मिनट का मौन रखने को कहा जा रहा है। डीसीएमएस ने कहा, लंदन के हाइड पार्क, शेफील्ड के कैथेड्रल स्क्वायर, बर्मिंघम के सेंटेनरी स्क्वायर, कार्लिस्ले के बिट्स पार्क, एडिनबरा के होलीरूड पार्क और उत्तरी आयरलैंड में कोलेराइन टाउन हल समेत देश भर में विशाल स्क्रीन लगाई जाएंगी।
इसने कहा कि पूरे ब्रिटेन में सिनेमाघर भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम दिखाने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं। महारानी के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सुबह साढ़े छह बजे वेस्टमिंस्टर हल को श्रद्घांजलि देने के लिए आ रही आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचीं
इसके बाद एक सार्वजनिक जुलूस दोपहर 12़15 बजे शुरू होगा और दिवंगत महारानी का ताबूत वेस्टमिंस्टर एबे से लंदन के वेलिंग्टन आर्च ले जाया जाएगा और वहां से उसका विंडसर का सफर शुरू होगा। सोमवार की शाम को एक निजी शाही रस्म में महारानी को किंग जार्ज षष्ठम मैमोरियल चौपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा।
महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शाही परिवार के सदस्यों समेत करीब 500 विश्व नेता शामिल होंगे। शाही ताबूत को जुलूस की शक्ल में पैलेस आफ वेस्टमिंस्टर के वेस्टमिंस्टर हल से वेस्टमिंस्टर एबे ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार की रस्में सुबह 11 बजे शुरू होंगी और करीब एक घंटे बाद दो मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!