रैली निकालकर किया अंगदान के प्रति जागरूक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विश्व आर्गन डोनेशन डे के अवसर पर मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में सोमवार को अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभाग किया। रैली के उपरांत एमबीबीएस छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अंगदान के महत्व, मानव जीवन में इसकी उपयोगिता और मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नया जीवन देने की प्रेरणा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *