अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में सोमवार से अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को सभी प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांच अस्पताल में ही सरकारी निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध होगी।
अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय और नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि ओपीडी से आने वाले प्रत्येक मरीज का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही सरकारी दरों के अनुसार किया जाएगा। एक और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने से अब अस्पताल में मरीजों को दो-दो रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं मिलेंगी। नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने बताया कि अस्पताल में अब सामान्य से लेकर विशेष प्रकार की सभी अल्ट्रासाउंड जांचें की जाएंगी। इस मौके पर डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. मोहित, एजीएम रामकिशन शर्मा, राजेंद्र चौहान, एसके भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *