Uncategorized

राजेश थपलियाल कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश थपलियाल को उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए कांग्रेस इंटक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। थपलियाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सच्ची निष्ठा के साथ ही एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी समर्पण भावना को देखते हुए प्रदेश हाईकमान ने उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश हाईकमान द्वारा दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए आभार जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मजदूर प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने राजेश थपलियाल को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें पार्टी हित में कार्य करने की अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने राजेश थपलियाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि बीते लंबे समय से राजेश संगठन में सच्ची निष्ठा से सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी ने उनके समर्पण भाव को देखते हुए दल की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। कहा इससे पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। राजेश को इंटक का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट जिपं सदस्य नरेन्द्र बिष्ट, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, कनिष्ठ उप प्रमुख जखोली कविंद्र सिंधवाल, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस आयुष सेमवाल, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलवीर नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जखोली सुरेंद्र सकलानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शर्मा लाल ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!