राज्यसभा के सभापति ने आप के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने को दी मंजूरी

Spread the love

नईदिल्ली,आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने उनकी पार्टी से बगावत करने वाले 7 सांसदों को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। राज्यसभा की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है, जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसदों की सूची में इन 7 आप सांसदों का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गई है।
एक तरफ आप के 7 सांसदों के भाजपा में जाने से सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद 113 हो गए हैं, जिसमें 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद हैं। वहीं, आप के पास राज्यसभा में अब केवल 3 सांसद ही बचे हैं। इनमें संजय सिंह, नारायन दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह शामिल हैं। बता दें कि आप से राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *