रक्त दान कर भाजयुमो ने मनाया पीएम मोदी का जन्म सप्ताह
नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह के मौके पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की। इस मौके पर पंवार ने कहा कि मोदी का जीवन सेवा भाव का प्रतीक है। इसलिए उनके जन्म सप्ताह पर निरंतर जनसेवा भाव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करते हैं। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुंदल लटवाल क आहवान पर जिले में भाजयुमो ने पीएम मोदी के जन्म सप्ताह को तन्मयता से मनाया। जन्म सप्ताह उपलक्ष पर बौराड़ी जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर मोर्च के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्त दान शिविर में जमकर भागीदारी की। इस असवर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि पीएम मोदी के सेवाभाव के अनुरूप पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिससे पीएम मोदी के सेवाभाव का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, भाजपा कार्यसमिति के सदस्या ओम प्रकाश भुजवान, जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल खंडेलवाल,जाखणीधार प्रमुख सुनीता, सुभाष पंवार, नरेश कुमार, अनिल चौहान, खेम सिंह चौहान, विजय कठैत, रोशन पंवार, सोहन चौहान आदि मौजूद रहे।