बिग ब्रेकिंग

ललन सिंह के गढ़ में आरसीपी सिंह का जोरदार हमला, बोले- अबकी तो जमानत होगी जब्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जमालपुर (मुंगेर), एजेंसी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती समारोह के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जमालपुर पहुंचे। जहां सामाजिक राजनीतिक नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पटेल सेवा संघ मुंगेर के अध्यक्ष राज कुमार मंडल, सचिव लटोरी मंडल व सामाजिक राजनीतिक एवं समाजसेवियों ने पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किए। सरदार पटेल के पहले चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज सरदार पटेल होते तो देश का स्वरूप बदला होता। क्यों क्योंकि देश को जो मजबूत आधार एवं नीव उन्होंने आजाद भारत में रखी थी। उस नींव पर काम नहीं हुआ जिसके कारण उनके अखंड भारत बनाने का सपना आज भी अधूरा रह गया।
पूर्व मंत्री ने जहां वर्तमान राजनीतिक पर तीखा प्रहार करते हुए कहा बिहार मजदूरों का मंडी बनकर रह गया। बिहार विकास का जो भी ख्याल किए हैं वह सोच 70 दशक पुराना है। इसलिए बिहार का जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ। समुचित विकास तभी संभव है जब बिहार के प्रत्येक व्यक्ति के आय सामान्य रूप से सबल होगा,और इसको लेकर बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
वहीं कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए आरसीपी सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह आज जो सीना तानकर घूम रहे हैं, वह एनडीए की देन हैं। ललन सिंह का अपना कोई जनाधार नहीं है, इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त होने वाली है। मुंगेर के एनडीए कार्यकर्ताओं की देन है कि ललन सिंह वहां के सांसद बनें। 2024 में ललन सिंह को जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। मुंगेर में उनका जनाधार जीरो बट्टा सन्नाटा है।
आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस अनंत सिंह को जेल में बंद कराया, उसी अनंत सिंह के पक्ष वोट मांगने के लिए ललन सिंह प्रचार करने गए। मुंगेर के जितने एनडीए के कार्यकर्ता थे। उन्होंने ललन सिंह को सांसद बनाया। ललन सिंह जो आज सीना तानकर घूम रहे हैं वह एनडीए कार्यकर्ताओं की देन है। ऐसे भी जेडीयू का आरजेडी में विलय होने जा रहा है, कार्यकर्ताओं को जहां जाना है जाएं।
समारोह में जहां समाज के प्रखर प्रहरी के साथ छात्र छात्राओं को उनके उत्ष्ट कार्य को लेकर पूर्व मंत्री ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत सामाजिक राजनीतिक नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पटेल सेवा संघ के पदाधिकारियों ने किया। मौके पर सरवन कुमार, कन्हैया सिंह, उमेश सिंह, ड विपिन कुमार यादव, बिट्टू, सनी,कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राय, उपाध्यक्ष अमर शक्ति, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, संरक्षक स्वामी मुक्ति यंत्र, वरिष्ठ पत्रकार विजय आनंद, रामचंद्र प्रसाद सिंह,अनिल कुमार सिन्हा, वासुदेव पुरी, प्रवक्ता राम आशीष कुमार, वरिष्ठ कानूनी सलाहकार अलख निरंजन पटेल, कानूनी सलाहकार रजनीकांत, सुबोध कल्याणी, पप्पू मंडल, राहुल,ातुराज वसंत, चांदसी पासवान, बादल सिंह, राकेश तिवारी, ड सुमन राजा, रंजीत प्रसाद, मनोज मिश्रा, बलविंदर सिंह आहलूवालिया आदि ने मिलकर किया।
जयंती सह सम्मान समारोह के दौरान पटेल सेवा संघ द्वारा शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, शिक्षक,स्कूली बच्चों सहित कई लोगों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र केंद्रीय मंत्री के हाथों दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राजनितिक नेता प्रीतम सिंह ने कहा की आजाद भारत में सरदार बल्लभ भाई पटेल का योगदान अकल्पनीय है। उन्होंने कहा की ऐसे युग पुरुष का मिलना असंभव है।सरदार बल्लभ पटेल होते तो देश नयी ऊंचाइयों पर होता। इसके पहले जुबली बेल चौक पर पूर्व मंत्री का स्वागत गाजा बाजा के साथ शहरवासियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!