कोटद्वार-पौड़ी

जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस कमेटी की ओर से मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि स्व. इंदिरा का महिलाओ के प्रति अपार स्नेह था।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कल्जीखाल ब्लॉक के बड़खोलू क्षेत्र के अंतर्गत रौतेला गांव की वृक्ष मित्र से सम्मानित स्व.अर्जुन सिंह की पत्नी गुड्डी देवी की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सम्मानित किया । उन्होने कहा कि स्व.इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल में महिलाओ के उत्त्थान के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया। उन्हानें महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देकर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जिससे उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत बन कर स्वाबलंबी बनाया जा सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान दिया। आज उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में महिलाओ के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते है। उन्होंने उन्होंने कहा कि स्व अर्जुन सिंह का पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने फल सब्जी का उत्पादन कर समाज को एक संदेश दिया । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र नेगी, नागेंद्र नेगी,विनोद सिंह गुसाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!