जयंती पर दयानंद सरस्वती को किया याद
आर्य समाज ध्रुवपुर की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य समाज ध्रुवपुर की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती की 198 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान समाज से जुड़े लोगों ने समाज सेवा के लिए महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार को ध्रुवपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूरवीर सिंह खेतवाल ने दयानंद सरस्वती के भजनों का गुणगान कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संचालक सुखदेव शास्त्री ने कहा कि संवत 1880 में जन्में दयानंद का बचपन का नाम मूल शंकर था। वह बचपन से ही प्रखर बुद्धिमान व्यक्ति थे। महर्षि दयानंद ने सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिए कार्य किया। उन्होंने संसार को श्रेष्ठ बनाने का नारा दिया। समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए दिए गए महर्षि दयानंद का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर रणजीत सिंह खेतवाल, महानंद, आनंद प्रकाश, महानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।