उत्तराखंड

पंडित गोविंद बल्लभ पंत को 134वीं जयंती पर किया गया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 134 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यायल सहित अन्य क्षेत्रों में प्रशासन के साथ ही राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठन के लोगों ने पंत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश की आजादी में उनकी भूमिका को याद करते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड़ भी आयोजित हुई। शुक्रवार को घंटाकरण स्थित पंत प्रतिमा में विधायक चंद्रा पंत ने माल्यापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने कहा पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने आजादी में अमूल्य योगदान दिया। जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। डीएम आशीष चौहान ने पंत को याद करते हुए सभी लोगों से उनके पद चिन्हों पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने को कहा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा बेहद पिछड़े क्षेत्र और गरीब परिवार में पैदा हुये पंत ने अपने कृतित्व से तत्कालीन भारत में अपना स्थान बनाया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा पंत ने पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए अपने कार्यकाल में अनेक कार्य किए। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा सभी लोगों को पंत से प्रेरित होकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने कहा पंत ने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश और समाज हित में कई कार्य किए। उनकी ही सोच से किसानों को जमींदारी प्रथा से निजात मिली और आज देश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!