Uncategorized

रिश्ते के चाचा ने किया महिला से दुष्कर्म

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्मकिया। आरोपी ने महिला के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में बताने परमहिला को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से जेवरातनहीं बरामद हो पाए। जानकारीकेमुताबिक24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी महिला को खींचकरखेत में ले गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्मकरने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!