रोहित बत्रा अध्यक्ष तो प्रशान्त रस्तोगी बनें सचिव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लायंस क्लब डिगनिटी कोटद्वार में वर्ष 2023-24 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। लायंस क्लब के जनसम्पर्क अधिकारी हुकम सिंह नेगी ने बताया कि क्लब की मासिक बैठक में वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष रोहित बत्रा, उपाध्यक्ष डॉ. आशीष अग्रवाल, सचिव प्रशान्त रस्तोगी, उपसचिव श्रीमती गीतांजलि, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सर्विस चेयरमैन राजेश फूल, एलआईसीएफ कॉर्डिनेटर राजीव, मेंबरशिप चेयरमैन अवधेश चमोली, जन संपर्क अधिकारी हुकम सिंह नेगी और बृजेश को चुना गया। वर्ष 2023-24 के लिए मण्डलाध्यक्ष पंकज बिजलवान होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित बत्रा व सचिव प्रशान्त रस्तोगी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, आंखों की जांच और डायबिटीज जागरूकता अभियान में विशेष कार्य किया जायेगा। युवाओं में सामाजिक भावना प्रेरित करने के लिए क्लब खोलने का प्रयास किया जायेगा। बैठक का संचालन डॉ. एसके खट्टर ने किया।