बिग ब्रेकिंग

रुद्रपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने जना मृत बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। रुद्रपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां किशोरी का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस विभााग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
रुद्रपुर के वार्ड संख्या 10 ठाकुर नगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती थी, लेकिन उसने इसकी सूचना किसी को नहीं दी। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसे लेबर पेन होना शुरू हो गया। लेबर पेन से तड़प रही किशोरी के बारे में शीघ्र ही पड़ोसियों को पता चल गया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय महिलाओं की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई।
बात मोहल्ले में फैलने के बाद पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने तक किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। 108 एंबुलेंस की मदद से किशोरी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां किशोरी की तबीयत में सुधार हो रहा है।
स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। मौके पर मामले की जांच के लिए पहुंची सब इंस्पेक्टर राखी धोनी ने बताया कि किशोरी के परिजनों से बात की जा रही है और अस्पताल में दर्ज किए गए विवरण के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!