सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संकुल पौखाल की सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। मॉडल प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय राजकीय इंटर कालेज दिउला के छात्र अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसे आसपास की दुनिया को समझने और प्रयोग करने के माध्यम के रूप में भी देखा जाना चाहिए। वैज्ञानिक मॉडल तैयार करने से विद्यार्थियों को उसके पीछे छिपे सिद्धांतों को समझने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने का अवसर मिलता है। मॉडल प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय राजकीय इंटर कालेज दिउला के अनुज ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में अभिनव प्रथम, राघव द्वितीय और अजीत तृतीय रहे। इस मौके पर नीलम सुंद्रियाल, जगदंबा रावत, शिशपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *