Uncategorized

सरकार सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने को प्रतिबद्ध: कौशिक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है, यह बात नगर विकास मंत्री, शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कही। यमुना कालोनी आवास पर नगर विकास के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये, इस प्रकरण की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने का निर्णय सरकार द्वारा पहले ही ले लिया गया था। किन्तु उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद इस पर अग्रिम कार्यवाही रूक गई थी। परन्तु अब यह निर्णय लिया गया कि सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने के लिये उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये स्थगन आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जायेगी। बैठक में विधायक, सहसपुर सहदेव पुंडीर, सचिव, नगर विकास शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद सुमन, नगर आयुक्त नगर निगम विनय शंकर पाण्डेय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!