उत्तराखंड

स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्घांजलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न संगठन के लोगों ने राज्य आंदोलनकारियों की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी। कहा राज्य गठन के लिए दिए गए आंदोलनकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सोमवार को राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न संगठन के लोग शहीद स्मारक के निकट रामलीला मैदान में एकत्र हुए और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्घा सुमन अपर्ति किए। लोगों ने कहा कई आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए अपना बलिदान दिया। सभी को मिलकर उत्तराखंड को उनके सपनों का प्रदेश बनाना होगा। लेकिन अभी भी उनके सपनों का उत्तराखंड बनना शेष है, जो चिंता का विषय है। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पलायन से गांव खाली हो रहे हैं। सभी को मिलकर इन समस्याओं को दूर करने की पहल होनी चाहिए, तभी पर्वतीय प्रदेश की परिकल्पना साकार होगी। इस मौके पर ड. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, डीएन भट्ट, मनोहर सिंह जेठी, जुगल किशोर पांडे, गिरधर सिंह, ललित शौर्य, सोबन सिंह, ड़ योगेश शर्मा, प्रकाश जोशी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!