उत्तराखंड

35 नये मतदेय स्थलों को मिली मंजूरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। जिले में 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके तहत जिले में जरूरत के हिसाब से नए मतदेय स्थल तय किए हैं। जिला स्तर से छह विधान सभाओं में इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदित कर दिया है। इसके तहत 35 नए मतदेय स्थल तय किए हैं। इसको मिला कर जिले की छह विधान सभाओं में मतदेय स्थलों की संख्या 876 से बढ़ कर 911 हो गई है। सर्वाधिक 11 मतदेय स्थल अल्मोड़ा विधान सभा में बढ़े हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम वंदना सिंह से मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट विधान सभा में मतदेय स्थलों की संख्या 146 से बढ़ कर 149 हो गई है। वहीं, सल्ट में अब 136 से स्थान पर 139 मतदेय स्थल होंगे। रानीखेत में भी मतदेय स्थलों में वृद्घि हुई है। यहां पहले से चले आ रहे 133 में तीन की वृद्घि हुई है और वर्तमान में कुल तादात 136 हो गई है। सोमेश्वर सुरक्षित सीट में भी 6 मतदेय स्थल बढ़े हैं। यहां अब 139 से बढ़ कर 145 मतदेय स्थल होंगे। अल्मोड़ा में 144 में 11 की वृद्घि के साथ मतदेय स्थलों की तादात 155 हो गई है। जिले में जागेश्वर में सर्वाधिक मतदेय स्थल हैं। 9 नए मतदेय स्थलों के साथ यहां कुल संख्या 187 हो गई है। इन सब को मिला कर जिले में कुल 911 मतदेय स्थल तय हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!