शौर्य गौड़ हेड बॉय और अंशिका भारती बनीं हेड गर्ल

Spread the love

श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड़ कोटद्वार में छात्र कैबिनेट सम्पन्न
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड़ पदमपुर कोटद्वार में मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु एक भव्य छात्र कैबिनेट समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करना और जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवाभाव का विकास करना। इस दौरान हेड गर्ल अंशिका भारती, हेड बॉय शौर्य गौड़, डिसिप्लिन कैप्टन बॉय आरूष और डिसिप्लिन कैप्टन गर्ल सोनाली, कल्चरल कैप्टन बॉय महफूज अहमद और कल्चरल कैप्टन गर्ल वैष्णवी बौंठियाल, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय कार्तिक कण्डारी और स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल दिपांशी सहित विभिन्न सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने कहा कि छात्र कैबिनेट विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने, विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सहयोग करने और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए आदर्श बनने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्हें अनुशासन और आदर्श बनने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बैज और सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *