उत्तराखंड

शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष ने किया सड़कों का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 5 न्यू शिवालिक नगर के नारायण वाटिका व सी ब्लक की सड़कों का लोकार्पण व अभिनंदन कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष व अतिथियों ने सड़कों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र और राज्य द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ संपूर्ण क्षेत्र को मिल रहा है। भाजपा सरकार गरीब मजदूर, किसान की सरकार है। नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है और पूरी दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनी है। नरेश बंसल ने कहा कि राजीव शर्मा का क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के प्रति समर्पण और उनकी कार्यशैली अदभुत है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि वार्ड 5 में पहली बार सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकाय कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं। एक वर्ष में क्षेत्र की सभी सड़कों, नालियों व पुलिया निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र को हाई मास्क लाइट व पथ प्रकाश से रोशन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान ने कहा कि पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बहुत सीमित समय में ही क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अनेक विकास कार्य किए हैं। शिवालिक नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व सुंदर वातावरण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास भाजपा ने ही किया है और भाजपा ही भविष्य में करेगी। मंच संचालन रविकांत गुप्ता व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सभासद सुमन शर्मा, अरुणा देवी, बबीता देवी, पंकज चौहान व अंकुर यादव, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, पवन शर्मा, राजेश बालियान, लज्जेराम शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, दीपक नौटियाल, सुनील कौशिक, अवधेश राय, अशोक शर्मा, सोनिया अरोड़ा, अनिल राणा, बिजेंद्र पवार, राजपाल, अक्षय गौड़, अमित मित्तल, हनुमान यादव, डा़मनवीर, डा़राकेश शर्मा, जयपाल पुंडीर, जेपी गुप्ता, सुनील तोमर, नरेश स्वामी, सूरजभान शर्मा, अखिलेश गुप्ता, शमशेर, नीरज गुप्ता, वीके धीमान, भगवान सिंह हुड्डा, कपिल चौहान, अशोक कुमार, सुनील यादव, मन्नु रावत, मधु शर्मा, अंकुश मलिक, वर्षा यादव, रेनू गौड, सोनिया, सपना शर्मा, कविता, नीलम, रेशमी गुप्ता, हिमानी शर्मा, सविता, ममता, शर्मिला राणा, सुनील, बिन्नी मेहता, वंदना, सुमित कुमार, इलायची देवी, पुष्पा अधिकारी, अक्षय चौधरी सहित अनेक क्षेत्रवासी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!