धौंतरी में थम रही वाहनों की रफ्तार, यात्री परेशान

Spread the love

उत्तरकाशी। धौंतरी बाजार में इन दिनों लगातार जाम की समस्या बनी है। केदारनाथ धाम के वैकल्पिक मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में यात्री वाहन गुजर रहे हैं। धौंतरी पहुंचते ही यात्रियों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है जिससे सफर प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पहले से ही काफी संकरी है और तिराहे के कारण वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। कई बार छोटे वाहन और बसें आमने-सामने फंसने से स्थिति और बिगड़ जाती है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। उनका कहना है कि यदि जल्द पार्किंग स्थल विकसित नहीं किए गए और यातायात प्रबंधन मजबूत नहीं किया गया तो यात्रा सीजन में परेशानी और बढ़ सकती है। गाजणा जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने कहा कि धौंतरी बाजार में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव से जनता और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने और यात्रा सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *