ट्रैफिक प्लान धड़ाम, फिर लगा ऋषिकेश में जाम

Spread the love

ऋषिकेश। वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ के बीच चारधाम यात्रा में ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस की ओर से तैयार किया गया विशेष यातायात प्लान एक बार फिर रविवार को धड़ाम हो गया। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ जाम का सिलसिला रात करीब आठ बजे तक जारी रहा। शहर में बाईपास से लेकर मुख्य मार्ग पर जाम के बीच वाहन रेंगते रहे। इसके चलते पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को जाम का लगने का सिलसिला सुबह नौ बजे हुआ। श्यामपुर में ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गढ़ी तिराहे से पुलिस चौकी तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। हरिद्वार बाईपास से ऋषिकेश होते हुए मुनिकीरेती तथा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों का रुख करने वाले यात्रियों और पर्यटकों को मनसा देवी तिराहे भी जाम से जूझना पड़ा। यहां रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान संकरी सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। संकरे हाईवे पर गौरा देवी चौक से लेकर इंद्रमणि बडोनी चौक तक पहाड़ जाने वाला ट्रैफिक जाम दिखा। ढालवाला में गंगोत्री नेशनल हाईवे वाहनों से पैक होने के चलते यह समस्या पैदा हुई। पुलिस का वन-वे ट्रैफिक प्लान भी वाहन सवार लोगों को राहत देता नहीं दिखा। बाईपास का रुख करने वाले स्थानीय लोगों को भी सवारी वाहनों में इस जाम में फंसना पड़ा। चिलचिलाती धूप में वह पसीना-पसीना होते दिखे। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हरिद्वार बाईपास मार्ग काफी संकरा है, जिस पर वाहनों का दबाव बढ़ने से इस तरह की समस्या होती है। नेपालीफार्म से डायवर्जन प्लान भी लागू किया जा रहा है, लेकिन ढालवाला और आसपास क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की भीड़भाड़ से सुचारु ट्रैफिक में परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *