उत्तराखंड

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया दिनेशपुर में स्टेडियम का अनावरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। तीन करोड़ 89 लाख तीस हजार की लागत से बने मिनी स्टेडियम का अनावरण खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विकास का रथ दुर्गम क्षेत्र तक भी पहुंच रहा है। भाजपा सरकार अगले विधानसभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी। नगर के अटल उत्ष्ट स्व़ चित्तरंजनराहा इंटर कालेज परिसर में बने मिनी स्टेडियम का अनावरण हुआ। स्टेडियम का अनावरण शुक्रवार देर शाम राज्य के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पाण्डे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार तथा किसान सहकारी समिति अध्यक्ष रोहित मंडल ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। इससे पहले स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय मैच के समापन पर खेल आयोजक तथा नगर के तमाम भाजपाइयों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। वहीं पाण्डे ने खेल के मैदान में बैठे सैकड़ों दर्शकों से कहा कि उत्तराखंड विकास के पायदान पर नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसी क्रम में उत्तराखंड के युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए जगह-जगह स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादीरंजन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, रोहित मंडल, हिमांशु सरकार, नित्यानंद मास्टर, नारायण शाह, सत्यजीत विश्वास, प्रोजीत मंडल, वार्ड एक सभासद सुकुमार सरकार, गोविंद मंडल, सुनीता मिस्त्री,ब्यूटी शील, प्रसन्नजीत शाह, जीतु चंद, दिपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!