उत्तराखंड

कोटाबाग में हुआ भाजपा की विजय शंखनाद रैली का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। शनिवार को कोटाबाग मुख्य बाजार में भाजपा की विजय शंखनाद रैली का आयोजन हुआ। इससे रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री गजराज बिष्ट, सुरेश तिवारी, प्रकाश रावत, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
कोटाबाग में विजय शंखनाद रैली में अधिक संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। अजय भट्ट के पहुंचने पर उन्होंने टीका लगाकर अजय भट्ट का स्वागत व अभिनंदन किया। अजय भट्ट ने विजय शंखनाद रैली में देश के पीएम मोदी के द्वारा किए कार्यों को जनता के बीच रखा। चुनाव में सही व्यक्ति को अपना मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम में कोटाबाग भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, दीपा ढौंडियाल, मुकेश वर्मा, हरीश ढौंडियाल, देवेंद्र ढौंडियाल, विनोद पांडे, घनानंद सट्टा, विशन नगरकोटी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गंगोला ने किया।
वहीं भाजपा की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस की प्रदेश महिला मंत्री कमला बधानी का कहना है कि भाजपा ने अपनी रैली में भीड़ एकत्र करने को सीएम पुष्कर धामी के नाम का सहारा लिया। उन्होंने कहा कालाढूंगी विधानसभा के नेता भीड़ जुटाने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में भीड़ एकत्र करने को सीएम धामी के कार्यक्रम में आने की सूचना दी, कहा सरकार ने महिला समूह को महिलाओं के रोजगार के लिए बनाए हैं। लेकिन, भाजपा नेता समूह की महिलाओं को बुलाकर समूह की महिलाओं के साथ राजनीतिकरण कर रहे हैं, इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
उधर, पांडेगांव की एकता समूह की महिला प्रभा पांडे का कहना है कि इस कार्यक्रम में केवल कालाढूंगी विधानसभा की समूह की महिलाओं को बुलाया था, अन्य समूह की महिलाओं को कार्यक्रम में आने को मना कर दिया था। यह पूरा राजनीतिक कार्यक्रम था। इसमें समूह की महिलाओं का इस्तेमाल किया गया जो पूरी तरीके से गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!