24 अगस्त से शुरू होगा नाटक विरासत का मंचन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के सहनिदेशक महेंद्र सिंह पंवार को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली से एक प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय देश का सर्वोच्च एवं एशिया के सबसे बड़े सरकारी रंगमंचीय प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में लगभग 30 से 40 दिनों की प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के दौरान मराठी साहित्यकार महेश एलकुंचवार के चर्चित नाटक विरासत का मंचन किया जाएगा। यह नाटक भारतीय पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक ताने-बाने, पीढ़ियों के बीच के वैचारिक संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सशक्त रंगकृति है। नाटक के सह-निर्देशक केंद्र के पूर्व छात्र अंकित भट्ट हैं। कार्यशाला के समापन पर 24, 25 अथवा 26 अगस्त को नाटक विरासत का मंचन किया जाएगा। कार्यशाला निर्देशक महेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्राप्त यह प्रोजेक्ट विवि के लिए उपलब्धि का विषय है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *