विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नागरिक विचार मंच की ओर से आर्यकन्या विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में आमजन और स्कूली विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रेणु नेगी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र कोठारी ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। इसके उन्मूलन के लिए सभी को मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में शिव प्रकाश कुकरेती, चंद्रप्रकाश नैथानी, राकेश मोहन कोठारी, कृष्ण कुकरेती, एसएन नौटियाल, जेपी ध्यानी, सुनील नवानी, शशि मोहन उनियाल, चिराग कुकरेती, मदन मोहन कोठारी, दीपक कुकरेती, एसडी गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *