रोबर्स रेंजर को सिखाएं जीवन को बेहतर बनाने के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोबर्स रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोबर्स रेंजर को जीवन में आगे बढ़ने के तरीके बताए गए।
शुक्रवार को शिविर के अंतिम दिन प्राचार्य डीएस नेगी ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रो. रमेश सिंह चौहान, नवीन जोशी ने बच्चों को अनुशासन के बारे में बताया। प्रथम सत्र में महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी डा. सुषमा भट्ट थलेड़ी ने प्रतिभाग कर रहे रोबर्स रेंजर को अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने की सीख दी। प्रशिक्षक शांति रतूड़ी ने रोबर्स रेंजर को तम्बू निर्माण, मंकी ब्रिज, गैजेट बनाने की विधि के बारे में बताया। प्रशिक्षक रूप चंद्र लखेड़ा ने मचान बनाने की जानकारी के साथ ही बेडेन पावेल के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कैंप से जुड़े अनुभव भी साझा किए। जिला आयुक्त रोबर्स रेंजर शांति रतूड़ी ने प्रतिभागियों को बिगनर्स कोर्स तक ही सीमित न रहकर निपुण राष्ट्रपति पुरस्कार तक प्रतिभाग करने की सलाह दी। इस मौके पर डा. सुरेश आर्य, डा. नीता भट्ट, डा. सुरभि मिश्रा, जेसी भट्ट, रंजना सिंह, प्रियंका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *