मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रशिक्षण के उपरांत अब शनिवार से घर-घर जाकर सीएमएम पोर्टल में मकानों की गणना कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए प्रगणकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
जनगणना-2027 के लिए कुछ दिन पूर्व प्रेक्षागृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रगणकों को कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद अब घर-घर सीएमएम पोर्टल में गणना का कार्य होने जा रहा है। इसके तहत टीमें हर वार्ड में पहुंचकर गणना का कार्य करेगी। इसके लिए प्रगणकों को किट व अन्य सामग्री भी दी गई। गणना का कार्य नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, जनगणना अधिकारी अजय कुमार अष्टवाल की देख-रेख में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *