झाड़ियों में लगी आग, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
गाड़ीघाट क्षेत्र से गुजर रहे कुछ लोगों को रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों से आग की लपटे निकलती हुई दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने बताया कि रेलवे के आसपास घनी आबादी रहती है। ऐसे में समय से आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आग से किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान लोगों को कहीं भी आग लगने पर इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *