जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में काउंसलिंग सेल का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों का प्लेसमेंट किया गया।
आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य मनोज उप्रेती ने किया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ना है। समय-समय पर महाविद्यालय में स्वरोजगार से संबंधित कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। कहा कि हमें जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ाना चाहिए। करियर काउंसलिंग सेल के सदस्य डा. लक्ष्मी जोशी व डा. विपिन पंवार ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया।