उत्तराखंड

दूसरी बार भी भाजपा के खाते में टिहरी सीट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। उत्तराखंड बनने के बाद निरंतर दूसरी बार भाजपा के खाते में टिहरी सीट आई हैं। उत्तराखंड बनने के बाद 2017 में डा धन सिंह नेगी ने 20896 मत पाकर पहली बार भाजपा के लिए टिहरी सीट पर विजयी हासिल की। अब कांग्रेस से भाजपा में आये किशोर उपाध्याय ने टिहरी सीट पर उजपा के दिनेश धनै को 951 मतों से हराकर भाजपा के लिए टिहरी सीट पर कब्जा जमाया है।
भाजपा अपनी रणनीती के तहत टिहरी सीट पर सिटिंग विधायक डा धन सिंह नेगी का टिकट काटकर किशोर उपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारकर निरंतर दूसरी बार भी सीट कब्जाने में कामयाब रही। इससे पहले टिहरी सीट 2002 में कांग्रेस के किशोर उपाध्याय, 2007 में भी कांग्रेस के किशोर उपाध्याय और 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश धनै के कब्जे में रही। 2002 में किशोर ने 15640 व 2007 में 15755 मत हासिल किये। जबकि 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दिनेश धनै से 12026 मत पाकर टिहरी सीट पर कब्जा किया था। अविभाजित यूपी के दौर में देखें तो इस सीट पर आठ बार कांग्रेस का कब्जा रहा। तब तीन बार ही भाजपा सीट को कब्जा पाई थी। अविभाजित यूपी में 1996 में लाखीराम जोशी टिहरी सीट भाजपा विधायक बने। इस तरह यदि देखा जाय तो लगभग 19 साल बाद 2017 में टिहरी सीट को भाजपा के खाते में विधायक डा धन सिंह नेगी ला पाये। 2022 में लगातार दूसरी बार भाजपा के खाते में टिहरी सीट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!