श्रीनगर में तहसील दिवस 19 को
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 19 जुलाई (तृतीय मंगलवार) को तहसील श्रीनगर के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को तहसील दिवस में अवश्य शामिल होने के निर्देश दिए हैं।