थापला के छात्र का नवोदय विद्यालय में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड एकेश्वर के दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंसारी थापला के छात्र आदर्श रावत का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद भट्ट एवं पंकज सुंदरियाल ने बताया कि विद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी छात्र का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीणों ने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में विद्यालय के अन्य छात्र भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *