उत्तराखंड

विमान सेवा शुरू ना होने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। एक सितंबर से हवाई सेवा शुरू न होने पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सीमांत के लोगों को छलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा सरकार ने 15 अगस्त से हेली सेवा तो एक सितंबर से विमान सेवा शुरू करने का वादा सीमांत के लोगों से किया था। लेकिन आसमान में विमान कहीं भी नजर नहीं आया। कहा कब तक भाजपा सरकार सीमांत के लोगों को छलेगी। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए सरकार व स्थानीय विधायक का पुतला जलाया। महर ने कहा सरकार ने एक सितंबर से हवाई सेवा शुरू करने के दावे किए थे, जो हवाई साबित हुए हैं। प्रशासन ने इससे पहले 15 अगस्त से हेली सेवा संचालित होने की बात कही थी, जो अब तक भी अधूरी है। कहा सरकार की शह पर प्रशासन भी सीमांत के लोगों से झूठ बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा हवाई सेवा के नाम पर सरकार ने सीमांत के लोगों को हमेशा छला है। कहा एक सितंबर को सीमांत की जनता आसमान में विमान खोजती रही। लेकिन उसे फिर से मायूस होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!