उत्तराखंड

श्री नालेश्वर महादेव के कपाट खुले

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। संक्राति के अवसर पर समय 9रू35 पर भगवान श्री नालेश्वर महादेव के कपाट विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सेमवाल की मौजूद्गी में खुले। इस अवसर पर जलाभिषेक के साथ क्षेत्रवासियों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्घि की कामना की। इस मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमद के बच्चो के द्वारा बैंड की सुंदर प्रस्तुति दी गई। मंदिर के पुजारी शिव दत्त डिमरी ने कहा कि उनका परिवार पूर्व काल से मंदिर की पूजा कर रहे हैं। गाजणा क्षेत्र के आराध्य भगवान श्री नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाट पौराणिक काल से मकर संक्रांति को बंद होते हैं। जलकुर नदी पर बने घराट भी उस समय बंद रहते है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भड़कोट के प्रधान तेग सिंह, समिति के सदस्य चौन सिंह पंवार, लक्ष्मी राम चमोली, शेर सिंह नेगी, अब्बल सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्र सिंह रावत, खिल पति सिंह, गंगा सिंह, मनसा राम डिमरी, गंगा राम डिमरी, रतन सिंह नेगी, डबल सिंह नेगी, प्रताप सिंह राणा, राम नारायण डिमरी, डालेव सिंह चौहान, अर्चना भट्ट, बालम सिंह नेगी, त्रेफन सिंह राणा, बदरी प्रसाद भट्ट, भागेश्वरी भट्ट, फूलमाला देवी, नागचंद सिंह नेगी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!