36 घंटे में सुलझाई 10 लाख की चोरी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एमडीडीए केदारपुरम में हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वेलरी बरामद की है। बरामद सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि बीते पांच जून को केदारपुरम निवासी रेनू ने घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार शाम को डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से आरोपी तैय्यब (27) निवासी कोटला नवादा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मजदूरी का काम करने वाले आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसने एक मकान में चोरी का प्रयास किया था। आरोपी तैय्यब नेहरू कॉलोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *