देश-विदेश

मेरे विभाग में कई चोर हैं और हम चोरों के सरदार: सुधाकर सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पटना, एजेंसी। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक बार फिर से चर्चे में हैं। कृषि मंत्री ने महागठबंधन की सरकार पर ही सवाल उठा दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान षि विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा है कि हमारे विभाग में कई लोग चोर हैं तो ऐसे में हम उन चोरों के सरदार हुए। मंत्री ने यह भी कहा कि हमारे ऊपर भी कई सरदार हैं।
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह कैमूर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने षि विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि हमारे विभाग में ऐसा कोई डिपार्टमेंट नहीं है जो चोरी नहीं करता। ऐसे में हम चोरों के सरदार ही न कहलाएंगे।
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा को संबोधित करते हुए षि विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि विभाग में कोई ऐसा अंग नहीं है जो चोरी नहीं करता, इसलिए हम चोरों के सरदार हुए।
सुधाकर सिंह ने कहा कि किसान लोग पुतला ये सब फूंकते रहेंगे तो मुझे भी याद रहेगा कि किसान नाराज हैं हमसे। नहीं फूंकिएगा तो हमको लगेगा कि सब ठीक है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने ठीक कहा था कि जब ससंद आवारा हो जाए तो जनता को सड़कों पर उतरना चाहिए। षि मंत्री ने कहा कि हमारे ऊपर भी लोग हैं। उनके सामने मैं अगर बात रखता हूं तो उन लोगों को लगता है मैं अपनी बात कर रहा हूं। जब मैं कैबिनेट में बोलता हूं तो लगाता है कि यह मेरी निजी समस्या है। लेकिन आप सबलोग जब मिलकर बोलिएग तब जाकर कान में तेल डालकर बैठे जो लोग हैं उन तक आवाज पहुंचेगी।
कषि मंत्री सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि धान खरीद में नियम बदले के बारे में मैंने अपनी राय रखी। कहा कि मल्टीपल एजेंसी कर दिया जाए। सभी लोग खरीदेंगे धान। लेकिन इसकी चिंता नहीं है। मंडी कानून की बात करने पर सब चुप्पी साध लेते हैं। इस लिए कह रहा हूं कि सरकार तो बदल गई है लेकिन है ये वही पुरानी वाली सरकार। चल चलन भी पुरानी सरकार जैसी ही है। षि मंत्री ने अधिकारियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि अफसरों को लगता है राजद वाले घेरेंगे तो उधर दूसरे दल के साथ मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!