चमोली जिले में तकनीशियनों की कमी, 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही

Spread the love

चमोली। चमोली जिले के सरकारी अस्पतालों में तकनीशियनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिला अस्पताल गोपेश्वर में स्वीकृत सात पदों के मुकाबले केवल तीन तकनीशियन ही और उन पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। उन्हें 24 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है। यही स्थिति अल्ट्रासाउंड की भी है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी नहीं है। अस्पताल के सीएमएस ही कई वर्षों से अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कर रहे हैं। कार्य की अधिकता के कारण वे प्रशासनिक कार्यों तक को समय नहीं दे पा रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में तकनीशियनों के सभी पद खाली हैं। यहां एक्सरे करने के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग से एक तकनीशियन को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह सप्ताह में तीन दिन पोखरी में सेवाएं देंगे। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हमारे पास तकनीशियनों की कमी है। निदेशालय को भी इस संबंध में लिखा गया है। व्यवस्था बनाने के लिए सीमित कर्मचारियों से ही कार्य लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *