श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर के 27वें समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पायल गौड़ ने क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट थीम के तहत समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाले सेवा प्रकल्प चलाने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रमण्यम ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई।। डॉ. विष्णु दत्त कुकरेती व डॉ. वीरेंद्र सिंह बत्र्वाल को वोकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड और साक्षी निजवाला को एकेडेमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। निवर्तमान अध्यक्ष रो. हिमांशु अग्रवाल, सचिव रो. संजय सिंह रावत व कोषाध्यक्ष रो. मनीष कोठियाल ने नए अध्यक्ष रो. अनिल ढौंडियाल, सचिव डॉ. हरीश भट्ट और कोषाध्यक्ष डॉ. आरएस भंडारी को कमान सौंपी। साथ ही छबी प्रकाश अग्रवाल, अनूप सिंह नेगी और प्रत्यूष पंवार ने क्लब की सदस्यता ली। प्रवीण अग्रवाल, जामा मस्जिद कमेटी तथा चंद्र प्रकाश कटारिया को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। (एजेंसी)