आंचल डेयरी के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर स्थित आंचल डेयरी की दुग्ध प्रसंस्करण एवं प्रशासनिक इकाई में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। संस्थान में अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। डेयरी के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *