बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी बीएड) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं आईटीईपी में पाठ्यक्रम में पंजीकरण करने के लिए 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसाईं ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर तथा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में संचालित बीए-बीएड, बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के जिन छात्र-छात्राओं ने एनसीईटी-2026 परीक्षा दी है वही छात्र 16 जुलाई तक गढ़वाल विवि के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *