Uncategorized

ट्रांसपोर्ट नगर में अस्थाई वाहन फिटनेस केंद्र खोलने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर प्रभाग की ट्रांसपोर्ट नगर में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड सरकार से यातायात नगर में वाहन फिटनेस केंद्र(अस्थाई) खोलने की मांग की। साथ ही सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइटें, सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यकरण की भी मांग उठाई।
गुरुवार को बैठक की अध्यक्षता कुमाऊं प्रभारी और यातायात नगर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी ने की। ट्रांसपोर्टरों मोटर मालिकों ने भारत सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में गाड़ियों के टैक्स, परमिट, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस आदि प्रमाण पत्रों की वैधता 31 दिसंबर तक मान्य करने के फैसले का स्वागत किया। समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का भी आभार जताया। यहां कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश यातायात प्रभारी नरेंद्र भौर्याल, दया किशन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, रमनप्रीत सिंह, अभिषेक मोंगा, गिरीश चंद्र जोशी, नवीन मलकानी, ध्रुव रौतेला, ललित रौतेला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!