पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डू समथिंग सोसाइटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि समाज सेवा के लिए दिए गए खंडूडी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन और विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक सशक्त एवं जनहितैषी नेता बताया। सभा में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भुवन चंद्र खंडूडी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठाई। इस प्रस्ताव का डू समथिंग सोसाइटी ने समर्थन करते हुए निर्णय लिया कि इस संबंध में राज्य एवं केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र कोठारी, शूरबीर खेतवाल, राजेंद्र प्रसाद पंत, अनिल वर्मा, दीपराम डुकलान, मनवर लाल भारती, हरि सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *