बाइकोें की टक्कर में दो श्रद्धालु घायल

Spread the love

देवप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सकनीधार के पास दो कांवड़ यात्रियों की बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे शामली निवासी दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 सेवा के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भिजवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जाफरपुर निवासी सागर (32) पुत्र नरेंद्र सैनी और रिंकू (35) पुत्र कल्लू अपनी बाइक से बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपने घर शामली लौट रहे थे। जैसे ही वह सकनीधार के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक अन्य कांवड़ यात्री की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सागर और रिंकू के चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *