खाई में गिरा वाहन, दो बच्चों सहित पांच की मौत, एक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शुक्रवार को पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुर्घटना में एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है।


एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या यूके 08बीएल 0387 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे, जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है। एसएसपी ने बताया कि दुर्घटना मेंं घायल अरमान (उम्र 14 वर्ष) पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि दुर्घटना में रायपुर जीतपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार निवासी अफजल (उम्र 49 वर्ष) पुत्र अकबर सूफी, शब्बो (उम्र 40 वर्ष) पत्नी अफजल, अन्नाविया (उम्र 03 वर्ष) पुत्री अफजल, शादाब (उम्र 14 वर्ष) पुत्र अफजल, गुफरान (उम्र 34 वर्ष) पुत्र अकबर सूफी की मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अफजाल द्वारा पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा था तथा वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहे थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी पौड़ी तपेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी जयपाल नेगी, थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत सहि एसडीआरएफ टीम, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की टीमें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *