बेस चिकित्सालय कोटद्वार में दो नए चिकित्साधिकारियों की तैनाती

Spread the love

इमरजेंसी सेवाएं होंगी मजबूत, मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में दो नए चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे आकस्मिक विभाग की सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इनमें से एक चिकित्साधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जबकि दूसरे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के कुल 14 पद स्वीकृत हैं, लेकिन लंबे समय से केवल चार चिकित्सक ही तैनात थे। इस कमी के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी इमरजेंसी में ड्यूटी देनी पड़ रही थी, जिससे उनकी ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी बाधित होने से मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दो नए चिकित्साधिकारियों की तैनाती के बाद इमरजेंसी विभाग में व्यवस्था बेहतर होने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को ओपीडी सेवाओं के लिए अधिक समय मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *