उत्तराखंड

नैनीताल पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नैनीताल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को नैनीताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इससे पूर्व उनका राजभवन नैनीताल में स्वागत किया गया। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन इन दिनों निजि दौरे पर नैनीताल पहुंचीं हैं। मंगलवार सुबह वह नैनीताल के राजभवन पहुंची। इसके बाद उन्होंने मल्लीताल स्थित वैलकम हैरीटेज एशडेल होटल में कुमाउनी व गुजराती भोजन का आनंद लिया। जहां होटल के महाप्रबंधक पवन उपाध्याय समेत अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय बोट हाउस क्लब में बिताया। जहां से वह कपड़ा कारोबारी रामलाल एंड ब्रोस के प्रतिष्ठान पहुंची। जहां उन्होंने हाथ से तैयार किए वस्त्र खरीदे। इसके बाद उन्होंने नैनी झील व मालरोड आदि स्थानों का भ्रमण कर सरोवर नगरी की खूब प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!