उत्तरकाशी के उच्च हिमालय में फंसे 136 पर्वतारोही-ट्रेकर्स

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम और बर्फबारी के कारण फंसे पर्वतारोहियों एवं ट्रेकर्स के रेस्क्यू का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सोमवार को मौसम में सुधार के बाद हेली रेस्क्यू अभियान को गति दी गई।
अब तक 36 ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया जा चुका है। इनमें आडेनकोल पास बेस कैंप से 29 और कालिंदी ट्रेक बेस कैंप से 7 ट्रेकर्स शामिल हैं। वहीं, करीब 100 पर्वतारोही एवं ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभी बाकी बताया जा रहा है।
8 हेलीकॉप्टरों से हेली रेस्क्यू
रेस्क्यू अभियान के लिए हर्षिल को बेस कैंप बनाया गया है। प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों द्वारा 8 हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम लगातार चुनौती बना हुआ है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन मौसम की स्थिति को देखते हुए संचालित किया जा रहा है।
पैदल रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट
हेली रेस्क्यू के साथ-साथ कळइढ, ठऊफा, रऊफा और गंगोत्री नेशनल पार्क की पैदल रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। आवश्यकता पड़ने पर पैदल टीमों के माध्यम से भी फंसे पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स तक पहुंचने की तैयारी की गई है।
मुख्यमंत्री धामी लगातार ले रहे जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू अभियान की लगातार जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता उच्च हिमालय में फंसे सभी पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकालना है।
प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *