रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और मनमाने बिल थमाने समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार को मंगलौर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मनमानी बंद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती बंद किए जाने, काम लटकाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई, ट्यूबवेल की लाइनों के ढीले/जर्जर तारों और खराब खंभों को बदलने, किसानों की शिकायतें दूर करने, बिना मीटर रीडिंग के मनमाने और अत्यधिक बिलों पर रोक लगाने की मांग की।