गुलदार के हमले में बाल-बाल बचा ग्रामीण

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के रैघांव में गुलदार ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताय कि मादा गुलदार तीन शावकों के साथ घूम रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भवान कालाकोटी ने बताया कि शुक्रवार शाम हरीश सिंह (44) पुत्र राम सिंह निवासी सलानी तोक बाराकोट मजदूरी करने के बाद गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान कामाज्यूला और सिमलखेत के बीच गुलदार ने हरीश पर हमला बोल दिया। शोकर मचाने पर गुलदार भाग गया। हरीश के पैर में गुलदार के पंजे के निशान हैं।लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के रेंजर आरके जोशी ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में टीम भेज दी गई है। घायल युवक का उपचार कर घर छोड़ा गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मादा गुलदार तीन शावकों के साथ क्षेत्र में विचरण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *