श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड के पांणव गांव निवासी प्रदीप गोदियाल ने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान न होने पर 3 जून को बडियारगढ़ क्षेत्र के तेगड़ में धरना करने की चेतावनी दी। एसडीएम कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में गोदियाल ने कहा कि क्षेत्र में भारत और इंडेन गैस सर्विस आपूर्ति करने में नाकाम हो रही है। उन्होंने जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन, पोल बदलने और लाइन के नीचे पेड़ों की लॉपिंग किए जाने जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सरकासैंण के जिवाला नामी तोक से डौला गदेरा खोंगचा धैल्डा नगेला तोक, लोकसैंण फतूल्डू मोटर मार्ग से जोड़ने, बडियारगढ़ क्षेत्र के छाम गांव से खलियाणी को मोटर मार्ग से जोड़ने, बडियार से कांडा गांव को सड़क से जोड़ने व हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति किए जाने की भी मांग की। (एजेंसी)